संभल, मार्च 16 -- थाना कुढ़फतेगढ़ क्षेत्र के गांव फैजुल्लापुर निवासी मजदूर की रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिससे मजदूर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव फैजुल्लापुर निवासी विनोद कुमार (36 वर्ष) पुत्र नेत्रपाल सिंह गांव के ही कुछ लोगों के साथ रविवार की सुबह जनपद बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव परसिया में आलू की बिनाई करने गया था। लौटते समय दोपहर दो बजे वह आसफपुर पहुंचा तो साथी वहां लगे मेले को देखने चले गए, जबकि विनोद वहीं सड़क किनारे खड़ा रहा। मनुनगर चौराहे की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.