सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों पर कार्रवाई, 55 हजार रुपये का हुआ चालान
लोहरदगा, सितम्बर 30 -- लोहरदगा, संवाददाता।सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग, लोहरदगा द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन अधिकारी जया शांखी मुर्मू के निर्देशन में किया गया। जांच अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा टीम भी मौजूद रही। जांच के दौरान सड़क किनारे अनधिकृत रूप से खड़े भारी वाहनों, नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने, फिटनेस, बीमा, ओवरलोडिंग और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 55 हज़ार रुपये का चालान किया गया। जिला परिवहन अधिकारी ने वाहन चालकों और वाहन मालिकों से अपील की कि वह यातायात नियमों का पालन करें। सड़क किनारे अनधिकृत रूप से भारी वाहनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.