सीतापुर, फरवरी 17 -- सीतापुर, संवाददाता। पिसावां में मंगलवार को सड़क किनारे खड़े पांच वर्षीय बालक को एक तेज रफ्तार वैन टक्कर मार कर भाग निकली। हादसे में घायल बालक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगा रही है। पिसावां निवासी अनिल सिंह का पांच वर्षीय बेटा केशन मंगलवार की सुबह सड़क किनारे खड़ा था। तभी गोपामऊ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार वैन बच्चे को टक्कर मार कर भाग निकली। हादसे के फौरन बाद घायल बालक को सीएचसी पिसावां ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। घायल बालक का इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.