सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर, चालक की मौत
चंदौली, जुलाई 16 -- चंदौली। संवाददाता सदर कोतवाली क्षेत्र के विकास भवन के समीप गुरुवार को नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में तेज रफ्तार हाईवा ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। और केबिन कई टुकड़ों में बिखर गया। जिसमे चालक की मौक़े पर ही मौत हो गई। वही खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौक़े पर पर पहुची कोतवाली पुलिस ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही चालक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।बिहार प्रान्त के भभुआ निवासी राजू यादव अपने खलासी गोलू के साथ बिहार से हाइवा लेकर बनारस की तरफ जा रहा था। इसी दौरान विकास भवन के समीप हाइवा अनियंत्रित हो गई और खड़े ट्रेलर से टकरा गई। घटना में हाइवा का अगला हिस्सा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.