रुद्रपुर, अप्रैल 22 -- राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से करीब 200 लीटर डीजल और दो बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पुलिस ने इस संबंध में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव गौरीखेड़ा निवासी ट्रक चालक फारुख़ ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 अप्रैल की रात वह अपने ट्रक को एक निजी अस्पताल के सामने खड़ा कर पास की दुकान में सो गया था। देर रात करीब डेढ़ बजे उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि उसके ट्रक के पास एक कार खड़ी है, जिसमें सवार तीन लोग टैंकर से डीजल निकाल रहे थे। फारुख़ ने शोर मचाते हुए जब उनका पीछा किया तो आरोपी कार लेकर सिडकुल फेस-टू की ओर भाग निकले। बाद में जांच करने पर पता चला कि ट्रक से करीब 200 लीटर डीजल और दो बैटरिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.