सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई डीसीएम, चालक की मौत
लखनऊ, जुलाई 10 -- काकोरी, (लखनऊ), संवाददाता। लखनऊ में काकोरी क्षेत्र में गुरुवार देर रात हरदोई रोड स्थित कुशमौरा मोड़ के पास सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक में पीछे से डीसीएम जा टकराई। भीषण टक्कर से डीसीएम का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से चालक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि मसिढा रतन, रामपुर निवासी अरुण यादव डीसीएम चालक था। गुरुवार को वह डीसीएम में माल लादकर संडीला से सुल्तानपुर जा रहा था। रात करीब 12 बजे कुशमौरा मोड़ के पास उसकी डीसीएम हरदोई रोड पर खराब खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अरुण उसमें फंस गया। यह भी पढ़ें- बुंदेलखं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.