बिजनौर, मार्च 29 -- हल्दौर। बिजनौर-नूरपुर मार्ग पर नवादा तुल्ला नहर के समीप शुक्रवार रात सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से मोटरसाइकिल घुस जाने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार, एक चालक नवादा नहर के पास सड़क किनारे अपना ट्रक खड़ा कर उसका टायर बदल रहा था। इसी दौरान हल्दौर की ओर से आ रही बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल हुए 35 वर्षीय चतर सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी थाना कोतवाली शहर बिजनौर तथा वीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.