हाजीपुर, दिसम्बर 7 -- भगवानपुर,संवाद सूत्र। भगवानपुर थानान्तर्गत वारिसपुर गांव के समीप एनएच-22 पर खड़े एक ट्रक को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में ट्रक मालिक सह चालक मानिकपुर,मुजफ्फरपुर निवासी रम्भु महतो ने भगवानपुर थाना ने एफआईआर दर्ज कराया है। दर्ज मामले में कहा गया है कि बीते 02 दिसंबर को माल लोड करने रैक प्वाइंट सराय जा रहे थे। इसी दौरान भगवानपुर थानान्तर्गत वारिसपुर गांव के समीप ट्रक खड़ा कर शौच करने चले गए। वहां से वापस आये तो ट्रक गायब था। मेरे ट्रक को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.