श्रावस्ती, दिसम्बर 18 -- श्रावस्ती,संवाददाता। कोहरे में सड़कों पर चलता तो दूभर होता ही है। साथ ही सड़क किनारे खड़े वाहनों से दुर्घटनाएं भी अक्सर होती रहती हैं। सड़क के किनारे वाहनों को खड़ा करने की भले ही मनाही है। लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा है। जिले में रोडवेज बस अड्डे का संचालन नियमित नहीं होता है। बसें आती और जाती रहती हैं। इसलिए सड़कों के किनारे बसों को नहीं खड़ा किया जाता है। लेकिन ट्रक, डीसीएम व अन्य कामर्शियल तथा टेम्पो, मैक्स जैसे वाहन अक्सर सड़कों के किनारे खड़े मिल जाते हैं। इससे सड़क दुर्घटनाएं हो जाती हैं। करीब 10 दिन पहले सोनवा थाने के खुरुहरी निवासी दो किशोर बाइक से बरदेहरा मोड़ की ओर आ रहे थे। सुबह कोहरे के कारण बैभी मोड़ के पास सामने खड़े ट्रक से टकरा गए और गंभीररूप से घायल होकर गिर गए। इससे दोनों को अस्पताल पहुंचाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.