सड़क किनारे खड़े टोटो पर गिरा पेड़
भागलपुर, जून 24 -- भागलपुर। तिलकामांझी रोड नौलखा मेडिकल कॉलेज के सामने तेज आंधी तूफान में मंगलवार की शाम को एक ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस घटना में टोटो का चालक मो. परवेज आलम बाल-बाल बच गया। शीशा टूटने के साथ टोटो आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। इस मामले को लेकर ई-रिक्शा ड्राइवर संगठन के अध्यक्ष विशाल कुमार साह ने बताया कि आंधी पानी में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त टोटो को ठीक कराने का काम संघ के तरफ से किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.