बरेली, अप्रैल 5 -- सीबीगंज में रविवार शाम करीब पांच बजे बड़ा बाईपास पर परधौली गांव के पास सड़क किनारे खड़े टैंकर से बोलेरो और बाइक टकरा गई। हादसे में पांच की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मोर्चरी में भिजवाए। शनिवार रात रोडवेज बस से टक्कर लगने के बाद सड़क किनारे शीरे से भरा टैंकर खड़ा था। रविवार शाम बोलेरो टैंकर से टकरा गई। जबतक लोग कुछ समझ पाते पीछे से आई बाइक भी जा भिड़ी। हादसे में बोलेरो में सवार तीन और बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बोलेरो का ड्राइवर और उसमें सवार दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ द्वितीय मौके पर पहुंचे। पुलिस मृतकों की पहचान करा रही है।

हिंदी हिन्दुस...