सड़क किनारे खड़ी होकर किसी का इंतजार कर रही थी, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला टीचर को कुचला; मौत
लोनी, मई 21 -- गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बंथला चिरोड़ी रोड पर स्कूटी के पास खड़ी शिक्षिका को तेज रफ्तार ईंट से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। शिक्षिका रोड किनारे खड़े होकर महिला साथी का इंतजार कर रही थी। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है। टीला मोड़ थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसाइटी में रहने वाली 55 वर्षीय चेताली बनर्जी पत्नी देवाशीष बनर्जी बंथला चिरोडी रोड स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। पति देवाशीष चटर्जी नोएडा में प्राइवेट नौकरी करते हैं,जबकि दो पुत्र ओरित्रो और स्नेहआशीष पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी बुधवार सुबह करीब सात बजे स्कूल जाने के लिए स्कूटी पर सोसाइटी से निकली थी। यह भी पढ़ें- हापुड़ की ओर एनएच-9 पर 3 दिन नहीं चलेंगे कमर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.