सड़क किनारे खड़ी महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
लखीमपुरखीरी, जून 27 -- महेशपुर। थाना हैदराबाद के गांव जिगनहा निवासी एक महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत मे उसको अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गईं। थाना हैदराबाद के गांव जिगनहा निवासी ब्रजरानी (50) अपने पुत्र विश्राम, पोता करन और बहु के साथ अपनी पुत्री गीता निवासी वियासपुर थाना नीमगांव के घर गुरुवार को गईं थी। गीता की सास का स्वर्गवास हो गया था। ब्रजरानी अपने परिवार के साथ समधीन के दसवां संस्कार मे शामिल होने गईं थी। कार्यक्रम के बाद ब्रजरानी अपने परिवार के साथ घर जाने के लिए सड़क पर सवारी का इंतजार कर रही थी कि एक तेज गति से आ रही बाइक ने इनको टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे खड़ी महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत टक्कर इतनी तेज थी कि ब्रजरानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। गंभीर हालत मे उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.