उरई, जुलाई 16 -- जालौन। संवाददाता जालौन-बंगरा मार्ग पर बुधवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में सड़क किनारे खड़ी मोटर साइकिल को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। हादसे में बाइक के पास खड़ी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जालौन भिजवाया, जहां उसका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 9 बजे ग्राम छिरिया सलेमपुर स्थित पेट्रोल पंप एवं आर.एन. तिवारी स्कूल के सामने यह हादसा हुआ। बताया गया कि ग्राम हसूपुरा (तहसील माधौगढ़) का ट्रैक्टर चालक जालौन गल्ला मंडी से अनाज बेचकर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड...