अयोध्या, मार्च 31 -- गोसाईगंज (अयोध्या) संवाददाता। अम्बेडकर नगर की तरफ से आ रही एक बोलेरो गोसाईगंज थाना क्षेत्र के राममहर के पास अयोध्या-अम्बेडकरनगर मार्ग पर सड़क किनारे पंचर होकर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो में सवार कैंसर पीड़ित शिवलाल की मौके पर ही मौत हो गई। उनका पुत्र अजीत गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बाकी सवारों को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अजीत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख उसे मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया। दर्शननगर से लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही अजीत की भी मौत हो गई। घटना बीती रात करीब बारह बजे की बताई जा रही है। बोलेरो में सवार सभी लोग महराजगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के निवासी हैं।थान...