मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र के दिघरापट्टी में सड़क किनारे खड़ी सातवीं की छात्रा सोहानी कुमारी को गुरुवार रात अनियंत्रित बाइक ने ठोकर मार दी। घटना के बाद जबतक स्थानीय लोग जुटते तो बाइक को मौके पर ही छोड़कर सवार युवक फरार हो गया। आनन-फानन में परिवार के सदस्यों ने जख्मी छात्रा को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां देर रात उसकी मौत हो गई।छात्रा की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है। कच्ची-पक्की ओपी प्रभारी नीरव कुमार ने शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों के हवाले कर दिया। बताया कि मामले में परिजनों को आवेदन देने के लिए कहा गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि मौके से बाइक को जब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.