फरीदाबाद, अप्रैल 1 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के टायर और साइलेंसर चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। मंगलवार को पुलिस ने कार का साइलेंसर और टायर चोरी के अलग-अलग दो मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, चोर ग्रीनफील्ड कॉलोनी से घर के बाहर खड़ी कार का अगला और दाहिनी ओर का पिछला टायर चोरी कर ले गए। चोरी की यह वारदात 30 मार्च की रात की है। 31 मार्च की सुबह 6:15 बजे जब वह घर से बाहर निकले तो गाड़ी ईंटों पर खड़ी थी। इसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित कार मालिक रोबिन शुक्ला की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। उधर, साइलेंसर चोरी करने वाला गिरोह ओल्ड फरीदाबाद इलाके में 30 मार्च की रात को मारुति इको कार का साइलेंसर चोरी कर फरार हो गए। य...