अमरोहा, अप्रैल 16 -- सड़क किनारे खड़ी कार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक कार पूरी तरह जल गई। आग लगने का कारण का खुलासा नहीं हो सका है। घटना शहर के मोहल्ला कल्याणपुरा की है। मोहल्ला बटवाल नई बस्ती में मोहम्मद जुबैर का परिवार रहता है। बुधवार को उन्होंने अपनी कार मोहल्ला कल्याणपुरा में सड़क किनारे खड़ी हुई थी। दोपहर लगभग एक बजे संदिग्ध परिस्थितियों में कार में आग लग गई। कार से पहले धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने शोर मचाया तथा जब तक आग पर काबू पाया गया उस समय तक कार आग की लपटों में घिर चुकी थी। यह भी पढ़ें- रिंग रोड पर आग देख रुक गए लोग, लगा तीन किमी. लंबा जाम देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जा चुका था लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.