हाथरस, मई 10 -- कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित बीएच ऑयल मिल परिसर रोड में आज एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के बैंक कॉलोनी प्रेमियर नगर निवासी प्रवीण जैन (पुत्र सुभाष जैन) अपनी किआ सोनेट कार (यूपी 81 सीपी 1016) से बीएच ऑयल मिल में एक व्यापारी से मिलने आए थे। उन्होंने कार खड़ी की और अंदर चले गए। इसी दौरान अचानक कार से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- सर्विस सेंटर से निकलते ही कार में लगी आग आग लगने के समय कार में कोई मौजूद नहीं था। घटना की सूचना पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दमकल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.