पीलीभीत, मई 16 -- जहानाबाद। बरेली जिले के थाना भोजीपुरा क्षेत्र के ग्राम घंघोर निवासी हीरालाल पुत्र कल्याण प्रसाद ने कोर्ट के आदेश पर थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसके पास चार पहिया वाहन है। 20 अगस्त 2025 को वह रिछा होते हुये माल की तलाश में सितारगंज जा रहा था। तभी अचानक से रात्रि करीब साढ़े 10 बजे वह नवादा गांव के पास जहानाबाद चौराहे से तीन किलोमीटर पहले गाड़ी के निचले हिस्से से कुछ अजीब सी किटकिट की आवाज आने लगी। आवाज आने के कारण उसने गाड़ी को सड़क के किनारे लगाया और चेक किया। इसके बाद वह मिस्त्री की तलाश में आ गया। थोड़ी देर बाइ वह मिस्त्री को लेकर गया तो वहां उसकी गाड़ी मौजूद नहीं थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...