गोड्डा, मार्च 6 -- महागामा। हनवारा क्षेत्र के मिल्की चौक व हटिया चौक पर सड़क किनारे ऑटो खड़े किए जाने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। चौक के आसपास दोनों ओर ऑटो चालकों द्वारा बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा कर दिए जाने से राहगीरों और अन्य वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सुबह और शाम के समय यातायात का दबाव बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। वहीं हाट के दिन यहां लंबा जाम लग जाता है,जिससे सड़क पर वाहनों की कतार लग जाती है और लोगों को काफी देर तक फंसे रहना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.