सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर होगी एफआईआर, वाहन का रजिस्ट्रेशन भी होगा रद्द
जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- झारखंड में सड़क किनारे अवैध पार्किंग करने वालों पर सख्ती की तैयारी है। जमशेदपुर के मरीन ड्राइव समेत राज्य के सभी नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर निर्धारित पार्किंग जोन के बाहर वाहन खड़ा करने पर एफआईआर दर्ज करने के साथ वाहन का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि इस दिशा में जल्द कार्रवाई शुरू होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्रवाई पूरे राज्य में होगी। यह मामला पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी की मांग के बाद सामने आया है। उन्होंने राज्य के सभी नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर नियमित निगरानी की मांग की है। उनका कहना है कि निर्धारित पार्किंग स्थल के अलावा सड़क किनारे वाहन लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने ऐसे वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने और वाहन मालिक के खिलाफ एफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.