बदायूं, फरवरी 21 -- मुंडिया। ब्लॉक क्षेत्र आसफपुर के ग्राम नूरनगर कौड़िया में सड़क किनारे अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। इस समस्या को लेकर ग्रामीण ओंकार सिंह ने एसडीएम बिसौली को शिकायती पत्र दिया है और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अपने खेत की चारदीवारी करते समय गांव के मुख्य मार्ग के किनारे खाली पड़ी जमीन पर नींव भरकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। आरोप है कि इससे न केवल सार्वजनिक मार्ग प्रभावित हो रहा है, बल्कि खेत की ओर बनी नाली को भी भरकर बंद कर दिया गया है। जिससे जल निकासी बाधित हो सकती है। शिकायतकर्ता ने अवैध निर्माण को रुकवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.