बहराइच, अप्रैल 17 -- बहराइच,संवाददाता। शहरी क्षेत्रों में सहूलियत के नाम पर जगह-जगह लगाए गए बिजली कनेक्शन बॉक्स व बिना सुरक्षा फेंसिंग के खुले में सड़कों के किनारे लगे ट्रांसफार्मर खतरा बन गए हैं। खासकर बॉक्स व ट्रांसफार्मरों से सटे सटी दुकानें व घर आग के मुहाने पर रहते हैं। अक्सर स्पार्किंग होने पर जिंदगी दांव पर लग जाती है। इसकी चपेट में ज्यादातर बेजुबान आते हैं,जो अक्सर करंट के झटकों से काल की गाल में समा जाते हैं। लेकिन इन खतरों को दूर करने के लिए जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं। शहर के मोहल्ला बक्शीपुरा में इंदिरा शिक्षा निकेतन स्कूल के पास बिजली बॉक्स खुला पड़ा हुआ है। कनेशन के नाम पर निकले तार सड़क पर पड़े हुए हैं। हर रोज बच्चे इसी खतरे से होकर स्कूल आवागमन करते हैं। यह तो सिर्फ बानगी इस पूरे मोहल्ले में मुख्य सड़क से लेकर गलियों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.