सड़क का मानक विहीन निर्माण से ग्रामीणों का हंगामा
हरदोई, मई 17 -- हरियावां, संवाददाता। विकासखंड हरियावां के ग्राम हरियावां से कोरिगवां संपर्क मार्ग पर कराए जा रहे डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क की पुरानी परत की खुदाई काफी समय पहले कर दी गई थी, जिसके बाद उस पर मिट्टी की मोटी सतह जम गई थी। आरोप है कि इस सतह को साफ किए बिना ही सीधे डामर और गिट्टी डालकर सड़क निर्माण कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- निर्माणाधीन पीसीसी सड़क में दरार, घटिया निर्माण से ग्रामीणों में आक्रोश निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल तब और गहरे हो गए जब पीछे तैयार की गई सड़क की परत ग्रामीणों ने हाथ से ही उखाड़नी शुरू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.