मेरठ, जनवरी 13 -- सोमदत्त सिटी कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर कॉलोनी वासियों ने काफी जद्दोजहद की। सड़क का निर्माण आवास विकास द्वारा कराया गया और उसका उद्घाटन भी ऊर्जा मंत्री ने किया, लेकिन सड़क के हालात कुछ ही दिनों में बदतर हो गए। इसको लेकर कॉलोनी के लोगों ने लिखित में शिकायत की, साथ ही सीएम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई। इसमें संबंधित विभाग से स्पष्टीकरण मांगा गया। कॉलोनी में रेजीडेंशियल वेलफेयर के अध्यक्ष सतीश त्यागी ने बताया कि शिकायत के बाद आवास विकास से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगते हुए जल्द समाधान को कहा गया है। सड़क पूरी तरह टूटने लगी है, जबकि हाल ही में बनाई गई थी। ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर द्वारा इसका उद्घाटन भी किया गया था। इसके बावजूद सड़क बदहाल हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.