रुडकी, मार्च 24 -- कस्बे के वार्ड नंबर 11 में नगर पालिका की ओर से बनाई जा रही सड़क को ठेकेदार द्वारा बीच में ही रोक दिया गया है। जिसकी वजह से कॉलोनी वालों को दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने तत्काल सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराई जाने की मांग की है। बताते चलें कि लगभग एक महीने पहले लक्सर कस्बे के वार्ड नंबर 11 केशव नगर में नगर पालिका प्रशासन की ओर से रायसी रोड मोहल्ले में एक सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन ठेकेदार द्वारा सड़क के दोनों ओर की दीवार बनाकर और सड़क पर मिट्टी डालने के बाद कार्य को बीच में ही रोक दिया गया है। कॉलोनी के यशपाल चौधरी, अंकित चौधरी और सतवीर आदि का कहना था कि सड़क का निर्माण कार्य पुराना होने की वजह से कई दिन पहले हुई बारिश में भी कॉलोनी वासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उनका कहना था कि सड़क पर मिट्टी...