औरंगाबाद, अप्रैल 25 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड की तीन पंचायतों, दो प्रमुख सड़कों तथा धार्मिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को जोड़ने वाले सोन्डीह थ्री कैनाल पर एनएच-19 से देव-मदनपुर रोड तक पक्की सड़क निर्माण की मांग ग्रामीणों ने की है। ग्रामीण बैजनाथ ठाकुर, राजेश कुमार, सत्यनारायण सिंह, हरेन्द्र कुमार सिंह और रामनारायण यादव ने बताया कि इस मार्ग का कालीकरण कर पक्की सड़क बना देने से हजारों लोगों का आवागमन सुलभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे सढैल, नीमा, झिकटिया और गैवालगंज सहित अन्य गांव सीधे जुड़ेंगे, वहीं मदनपुर और देव प्रखंडों के बीच संपर्क भी बेहतर होगा। साथ ही धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के सीता थापा, उमगा सूर्य मंदिर और देव सूर्य मंदिर तक पहुंच आसान होने से पर्यटकों के आवागमन में भी सुविधा बढ़ेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...