दुमका, जून 25 -- पवन कुमार घोष दुमका। प्रतिनिधि सड़क का अतिक्रमण कर जिला परिषद के सामने सीढ़ी बनाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस गंभीर मुद्दें को लेकर नगर परिषद व जिला परिषद आमने-सामने हो गए है। नगर परिषद ऐसे अवैध निर्माण पर लगातार आपत्ति जता रही है। आपत्ति के बावजूद सड़क का अतिक्रमण कर सीढ़ी का निर्माण कार्य तेजी से चालू है। रातों-रात पिलर देकर सीढ़ी का निर्माण कार्य की जा रही है।

अवैध निर्माण कार्य की स्थितिइधर,नगर परिषद के उपाध्यक्ष बुधवार की शाम मौके पर पहुंचे और अवैध सीढ़ी निर्माण कार्य को बंद भी करवाया। इसके बावजूद निर्माण कार्य तेजी से चालू है। बता दें कि सीढ़ी का निर्माण कार्य पूरी तरह से अवैध रूप से बनायी जा रही है। छत के दो दुकानदारों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से सड़क का अतिक्रमण कर सीढ़ी बनवायी जा रही है। नियम को पूरी...