गढ़वा, अप्रैल 18 -- हरिहरपुर, प्रतिनिधि। श्रीनगर स्थित सोन नदी से जिले के विभिन्न जलाशयों तक पानी पहुंचाने व पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन का कार्य कर रही कंपनी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्र में पक्की सड़कों को बेतरतीब तरीके से काटकर पाइप डाली जा रही है। उससे आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। हरिहरपुर बस स्टैंड के पास संकट मोचन मंदिर के समीप लगभग 15 फीट लंबा और 10 फीट गहरा गड्ढा खोद दिया गया है। हैरानी की बात यह है कि यह कार्य सड़क निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी से बिना अनुमति लिए ही कर रहा है। हरिहरपुर बस स्टैंड से केतार बी मोड़ की महत्वपूर्ण सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- सड़क काटकर बिछाई जा रही है पाइपलाइन, लोग परेशान उससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।सड़क खोदने के बाद कंपनी के द्वारा बनाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.