जौनपुर, अप्रैल 1 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। मुंगराबादशाहपुर के गांव रामपुर भोड़ी मे पीडब्ल्यूडी की ओर से कराएं जा रहे सड़क मरम्मत कार्य को ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर रोक दिया। आरोप है कि उक्त रोड स्थित एक मकान मालिक ने अपने सामने सार्वजनिक रोड पर मिट्टी डालकर दो फीट रोड को अपने कब्जे में कर लिया है। इसी से नाराज़ ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच गए और हंगामा करते हुए सड़क मरम्मत कार्य को रोक दिया है। उनका कहना है कि जब तक कब्जा किए गए सड़क से कब्जाकार से बेदखली नही कराया जाएगा तब तक हम सभी लोग काम नही होने देंगे। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि बनाई गई काली सड़क पर रात में कब्जाधारी की ओर से मिट्टी डालकर, नाद और खुंटा लगाकर कब्जा कर लिया गया है। जिसके चलते सड़क कम चौड़ी ही बन पाई। सूचना पर पहुंचे जेई ने मौका मुआयना किया। विरोध करने वाले ग्...