सड़क कटिंग से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग
पिथौरागढ़, जून 1 -- पिथौरागढ़। कनालीछीना ब्लाक के डुंगरी निवासी सुन्दर सिंह ने सड़क कटिंग के दौरान कटे खेतों का मुआवजा देने की मांग उठाई है। पुष्कर ने बताया कि पीएमजेएसबाई विभाग की ओर से 2016-17 में सुमेती-भौतड़ी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य किया था। जिसमें उनके नाप भूमि के बीचोबीज से सड़क का निर्माण किया गया। साथ ही सड़क कटिंग के दौरान उनके खेतों में पत्थर व मलवा भी भर गया। जिसका अभी तक उन्हें मुआवजा नही मिला है। उन्होंने विभाग से मामले का संज्ञान लेकर उचित मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है। यह भी पढ़ें- ढाई साल बाद भी अधूरी है सड़क, आवागमन में हो रही भारी परेशानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.