सड़क कटिंग के बाद भरा पानी, मुखिया ने डीसी से लगाई गुहार
गिरडीह, मई 30 -- सड़क कटिंग के बाद भरा पानी, मुखिया ने डीसी से लगाई गुहार बेंगाबाद, प्रतिनिधि। छोटकी खरगडीहा-बनहती सड़क निर्माण में संवेदक की लापरवाही से पंचायत भवन जाने वाला मुख्य मार्ग जलमग्न हो गया है। जेसीबी से सड़क काटकर छोड़ देने के कारण बने गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित है। राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। इस मामले को लेकर स्थानीय मुखिया सुनीता देवी ने उपायुक्त को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है।पत्र में बताया गया है कि छोटकी खरगडीहा-बनहती रोड का निर्माण कार्य पिछले दो वर्षों से लंबित है। हाल ही में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के छोटकी खरगडीहा दौरे पर ग्रामीणों ने उनसे सड़क की बदहाली की शिकायत की थी। यह भी पढ़ें- तालाब बनी सड़क, छोटकी खरगडीहा में ग्रामीणों का उग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.