सड़क कटने से बढ़ रहा हादसों का खतरा
महोबा, मार्च 18 -- श्रीनगर,संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क मरम्मत के नाम पर लापरवाही बरती जा रही है। लगातार सड़क कटने से हादसों का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी अधिकारी सड़क कटान को गंभीरता से नहीं ले रहे है। भंडरा गांव से लोधी खोड़ा जाने वाली सड़क लगातार कट रही है। मोड के पास पुलिया होने और सड़क कटान होने के कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण अरविंद्र कुमार, सीताराम और हरगोविंद्र आदि का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की मरम्मत के नाम पर लापरवाही बरती जा रही है। सड़क लगातार कट रही हैविभाग मरम्मत की सुध नहीं ले रहा है जिससे हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है। पूर्व में विभाग को सड़क के कटान होने की जानकारी दी गईमगर विभाग के द्वारा लोगों की सुरक्षा से जुड़े मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.