जौनपुर, मार्च 22 -- बाजार और आबादी के मिश्रित मोहल्ले में बुनियादी सुविधाओं की परत-दर-परत उखड़ चुकी है। सड़क पर बने गड्ढे मुश्किलों का सबब बन गए हैं। उनमें पानी जमा रहता है। नालियां ओवरफ्लो करती हैं जबकि सीवर लाइन अधूरी ही बिछी है। हर साल बरसात के दिनों में जलजमाव की गंभीर समस्या हो जाती है। कोऑपरेटिव सोसाइटी के पास कूड़ा डंप किया जा रहा है। कई स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। विडंबना यह कि नगर पंचायत का महत्वपूर्ण इलाका होने के बाद भी जिम्मेदार समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। नगर पंचायत केराकत के वार्ड संख्या-सात 'नरहन प्रथम' बाजार मोहल्ले में को-ऑपरेटिव सोसाइटी के पास जुटे यहां के बाशिंदों ने हिन्दुस्तान से बातचीत के दौरान बाजार मोहल्ले की तमाम समस्याएं साझा कीं। सुनील जायसवाल ने कहा कि केराकत बाजार में जलनिकासी के लिए बनी नालियां कई...