गोंडा, मई 4 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले में सड़क और सेतु नेटवर्क को मजबूत करने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। बैठक में सांसद, विधायक और एमएलसी समेत जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की सड़कों और पुलों के निर्माण-सुदृढ़ीकरण के लिए प्रस्ताव दिए। डीएम ने जनप्रतिनिधियों से विधानसभा और लोकसभा वार सड़कों व सेतुओं के निर्माण से जुड़े प्रस्ताव आमंत्रित किए। जनप्रतिनिधियों ने जर्जर मार्गों की मरम्मत, नए सेतु निर्माण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुझाव रखे। इस दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ प्रस्तावों की व्यवहारिकता, प्राथमिकता और बजट पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रस्तावों का गंभीरता से परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.