सड़क और रेल हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
कन्नौज, अप्रैल 30 -- गुरसहायगंज। सड़क और रेल हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गुरुवार की सुबह सद्दुपुर बांगर निवासी अनूप व नारायण बाइक से परीक्षा देने गुरसहायगंज से कमालगंज की ओर जा रहे थे। बताया गया है कि वह बीएससी के छात्र हैं। मलिकपुर के समीप पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। इसके अलावा एक अन्य हादसे में गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। इसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बताया गया है कि मैनपुरी जिले के दन्नाहार निवासी अर्जुन किसी तरह ट्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.