रांची, मार्च 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति रांची का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को डीसी मंजूनाथ भजंत्री से मिला। श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष सागर वर्मा और मंत्री नितेश यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट किया। इसके बाद महावीर मंडल के तमाम अखाड़ेधारी के समर्थन में मांगें रखीं। कहा कि अष्टमी की रात झांकी प्रतियोगिता में बड़ी-बड़ी गाड़ियां रंगमंच के रूप में इस्तेमाल की जाती है। सभी झांकियां महावीर चौक पहुंचती है। यहां पहुंचने के रास्ते जर्जर हैं, जिसे बनाया। बरियातू रिम्स कंपाउंड में हनुमान जी का मंदिर है, वहां अखाड़ा लगता है, लेकिन बाउंड्री के कारण जुलूस निकालने में परेशानी होगी। इसके अलावा विभिन्न अखाड़ों की समस्याओं को रखा। इस पर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया गया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व पदाधिकारी रामधन वर्मा, जय सिंह याद...