लोहरदगा, अप्रैल 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिले में चल रही सड़क, पुल, चेकडैम आदि योजनाओं की मंगलवार को उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक में समीक्षा की। इसमें सभी विभागों को सख्त निर्देश दिया गया कि पूर्व के वर्षों में ली गयी योजनाएं जो अधूरी हैं, उसे पूर्ण करें। लघु सिंचाई प्रमण्डल के अंतर्गत वर्ष 2022-23 से लेकर वर्ष 2024-25 तक की चेक डैम निर्माण व लिफ्ट सिंचाई योजनाओं की समीक्षा में अपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में अधूरे कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री ग्राम सुदृढ़ीकरण योजना, विभिन्न पथों में गार्डवाल निर्माण, पीसीसी निर्माण योजना को पूरा करने को कहा गया।किस्को यह भी पढ़ें- पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से योजनाओं को पूर...