सड़क और पटरी निर्माण के लिए सीएम से लगाई गुहार
गंगापार, मई 12 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद प्रयागराज के ग्राम सभा खरगापुर के मजरा सतनापुर में आज भी ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। गांव तक सड़क और पटरी न होने के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर खंभों के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी प्रयागराज से शीघ्र सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
ग्रामीणों की समस्याएं ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक पहुंचने के लिए कोई समुचित मार्ग नहीं है। स्थिति यह है कि चार पहिया वाहन तो दूर, दोपहिया वाहन भी गांव तक नहीं पहुंच पाते। बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव के चलते हालात और भी बदतर हो जाते हैं, जिससे गांव का संपर्क लगभग कट जाता है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में आने-जाने के लिए लोगों को खंभों और संकरे रास्तों का सहारा लेना पड़ता है। इस दौरान कई बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.