हापुड़, जून 18 -- नगर के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित कृष्णा नगर व जेके कालोनी में भवन स्वामियों ने सड़क पर अवैध रूप से रैंप बना ली थी, जिससे कालोनी में अतिक्रमण हो रहा था और लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। इसपर पालिका की टीम ने गुरूवार को दोनों कालोनियों में पहुंचकर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। सड़क पर बनी मकानों की अवैध रैंप को जेसीबी से तोड़ा गया। इससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। नगर के कृष्णा नगर व जेके कालोनी में भवन स्वामियों ने नालियों के ऊपर व सड़क तक पक्के रैंप बना लिए थे, इससे नालियों का बहाव कम हो रहा था, जबकि कालोनी की सड़क संकरी हो रही थी। यह भी पढ़ें- शहर में 200 से अधिक अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला इसकी शिकायत पालिका के अधिकारियों को मिली तो उन्होंने स्थानीय भवन स्वामियों से स्वयं ही पक्के रैंप को तोड़ने का अनुरोध ...