गोड्डा, अप्रैल 16 -- महगामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हसन करहरिया में अनिरुद्ध पासवान के घर से लेकर इशाक के घर तक पीसीसी सड़क मरम्मत एवं नाला निर्माण कार्य लंबे समय से नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है,बल्कि वर्षों से जस की तस बनी हुई है। ग्रामीण मु०असलम,मु० मंजूर, अनिरुद्ध, मु० जफीर,राय जी एवं अभिनाश कुमार सहित कई लोगों ने बताया कि सड़क की हालत काफी जर्जर हो चुकी है, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। खासकर बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। जलजमाव के कारण सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार सड़क एवं नाला निर्माण को लेकर योजनाएं बनाई गईं, लेकिन वे धर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.