भागलपुर, मार्च 14 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बरारी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 10 के मौर्या जुबली कॉलोनी में लगभग दो सौ परिवार पिछले करीब 25 वर्षों से बसे हुए हैं। वे बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन कर रहे हैं। मौर्या जुबली कॉलोनी में सड़क और नाला निर्माण की समस्या को लेकर कॉलोनीवासियों की बैठक 15 मार्च को सामाजिक स्तर पर आयोजित की जाएगी। इसमें कोशिश की जाएगी की जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया जाय। यह जानकारी मौर्या जुबली कॉलोनी के स्थानीय निवासी डॉ. बीडी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में कॉलोनी की महिला और पुरुष दोनों शामिल होकर समस्याओं के समाधान को लेकर आगे की रणनीति बनाएंगे। उन्होंने बताया कि कॉलोनी के लोगों ने यह निर्णय लिया है कि सड़क और नाला निर्माण तथा अन्य समस्याओं को लेकर सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों स...