हल्द्वानी, जुलाई 14 -- हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को बरेली रोड में सड़क चौड़ीकरण और ड्रेनेज निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए तय समय में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं निर्माण कार्य के लिए जिम्मेदार विभागों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा गया। बरेली रोड में मंगल पड़ाव से शनि बाजार तक कुमाऊं कमिश्नर ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद शनि बाजार नाले का गौजाजाली में बनाया जा रहा आउटफॉल देखा। काम की धीमी गति को देखकर कुमाऊं कमिश्नर ने यूयूएसडीए को माइक्रो प्लान बनाकर काम की गति तेज करने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...