सोनभद्र, अप्रैल 5 -- दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय नगर पंचायत वार्ड नंबर पांच से होकर कैलाश कुंज मुख्य गेट मल्देवा गांव को जोड़ने वाली सड़क पर इन दिनों लोक निर्माण विभाग के माध्यम से सड़क नवीनीकरण कराया जा रहा है। सड़क पर गिट्टी डालकर एक सप्ताह से छोड़ दिए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हैं। नगर के लोगों ने संबंधितों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए शीघ्र ही सड़क निर्माण पूर्ण कराये जाने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी विभाग के माध्यम से सड़क को उखाड़कर उस पर फिर से सोलिंग की परत डालकर निर्माण कार्य कराया जा रहा हैं। स्थानीय नागरिक पूर्व सभासद सुधीर अग्रहरि, विनोद, अभिषेक मसीह, आनंद कुमार, अमरनाथ, टिंकू, विजय, सोनू आदि का कहना है कि इस सड़क की स्थिति ऐसी थी कि इसे सामान्य मरम्मत के जरिए ठीक किया जा सकता था, लेकिन विभाग ने पूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.