पूर्णिया, मार्च 8 -- हरदा, एक संवाददाता।केनगर प्रखंड के रहुआ पंचायत में सड़क अतिक्रमण की समस्या से आमलोगों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण दर्जनों लोगों ने सड़क की जमीन पर कब्जा कर उसे अपने खेतों में मिला लिया है, जिससे आवाजाही में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जोतलखाय से चपय जाने वाली सड़क, बैठा टोला से कबैया बहियार होते हुए बड़की बाड़ी जाने वाली सड़क सहित कई ग्रामीण मार्ग अतिक्रमण की चपेट में हैं। सड़क संकरी होने के कारण किसानों को खेतों की जुताई और माल ढुलाई में काफी कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों ने खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह तथा जिला पदाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने और पक्की सड़क निर्माण कराने की म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.