पूर्णिया, फरवरी 1 -- हरदा, एक संवाददाता। नगर प्रखंड क्षेत्र के रहुआ पंचायत में सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण ने ग्रामीणों और किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। विभागीय उदासीनता के कारण कई जगहों पर सड़क की जमीन को खेतों में मिलाए जाने की शिकायत सामने आई है, जिससे आवाजाही बाधित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार जोतलखाय से चपय जाने वाली सड़क, बैठा टोला से कबैया बहियार होते हुए बड़की बाड़ी जाने वाली सड़क तथा अन्य ग्रामीण मार्गों पर दर्जनों स्थानों पर अतिक्रमण कर लिया गया है। कई जगहों पर सड़क की चौड़ाई घट जाने से ट्रैक्टर, मालवाहक वाहन और पैदल चलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि खेतों की जुताई, फसल की ढुलाई और कृषि कार्य से जुड़े आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के दिनों में स्थिति और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.