सड़क अतिक्रमण मुक्त नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
गढ़वा, जून 3 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड की कूपा पंचायत के बैतरा गांव मे सड़क पर से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय पर हंगामा किया। पूर्व उप प्रमुख सह आजसू नेता गोरखनाथ चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मापी होने के बाद भी आजतक अतिक्रमण नहीं हटाया गया। प्रशासन की ओर से जानबूझकर मामले को लटकाया जा रहा है। ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी गौतम कुमार लकड़ा से मिलकर कहा कि सरकारी जमीन और सड़क की मापी हो चुकी है फिर भी अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। पूर्व उपप्रमुख गोरखनाथ ने कहा कि जल्द अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो अंचल कार्यालय से लेकर सड़क तक जोरदार आंदोलन किया जाएगा। प्रशासन अतिक्रमणकारियों को संरक्षण देना बंद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.