सड़कों से धूल हटाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, जून 9 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली नगर निगम प्रशासन ने कई व्यस्त स्थानों पर सड़कों से धूल हटाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में निगम अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार की राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम पहल के तहत निगम लगातार अपने बेड़े में मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें शामिल कर रहा है। इसके जरिए दिल्ली में सड़कों की सफाई का दायरा बढ़ाया जा रहा है। इसके तहत सड़कों और इसके किनारों से धूल हटाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इस व्यवस्था के जरिय प्रति दिन लगभग कई टन धूल को इकट्ठा किया जा रहा है। एकत्रित धूल के एक हिस्से को शास्त्री पार्क स्थित निर्माण एवं विध्वंस (सी एंड डी) अपशिष्ट संसाधन संयंत्र में भेजा जा रहा है, जबकि शेष बचे हुए धूल के कचरे को निगम के निर्धारित लैंडफिल स्थलों पर निस्तारित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.