सड़कों में बाधा बन रहे विद्युत पोल व ट्रांसफार्मर हटेंगे, ब्लैक स्पॉट जल्द ठीक होंगे
देहरादून, अगस्त 4 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में ब्लैक स्पॉट जल्द ठीक होंगे। जनपद के सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित स्थलों का विस्तृत सर्वे होगा। पथ प्रकाश की व्यवस्था होगी और बाधा बन रहे बिजली के पोल-ट्रांसफार्मर हटेंगे। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सड़क सुरक्षा पर सख्त रुख अपनाया है।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए मंगलवार को ऋषिपर्णा सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी विभागों को समन्वित प्रयास करने होंगे। डीएम ने सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.